TRENDING TAGS :
Firozabad News अस्पताल की बड़ी लापरवाही: 4 घंटे तक एक्स-रे नहीं, स्ट्रेचर पर दर्द से कराहता रहा मरीज
Firozabad News: फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में बिजली और एक्स-रे मशीन की समस्या से घायल मरीज 4 घंटे स्ट्रेचर पर तड़पता रहा, परिजनों ने हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगाया।
Firozabad Trauma Center News
Firozabad News: फिरोजाबाद के सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक और मामला शनिवार को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में सामने आया। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल नगला मिर्जा छोटा निवासी 32 वर्षीय अरविंद को एक्स-रे कराने के लिए करीब चार घंटे तक स्ट्रेचर पर इंतजार करना पड़ा।परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर ने एक्स-रे की सलाह दी, लेकिन दोपहर 2 बजे तक बिजली और मशीन लोड न लेने का हवाला देकर जांच नहीं की गई।
घायल की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में हंगामा कर नारेबाजी की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।घायल की बहन राखी ने भावुक होकर कहा कि यदि आर्थिक स्थिति अच्छी होती तो वह भाई का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराती, लेकिन मजबूरी में सरकारी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा।वहीं, सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक्स-रे नहीं हो सका, क्योंकि एक्स-रे मशीन जनरेटर से संचालित नहीं होती।


