Firozabad News: ट्रक में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, केबिन में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक सुरक्षित

Firozabad News: फिरोजाबाद के टूंडला में कंटेनर खड़े ट्रक से टकराकर धू-धू कर जल उठा, लोगों ने चालक-परिचालक को बचाया, दमकल ने आग पर काबू पाया।

Brajesh Rathore
Published on: 11 Aug 2026 9:11 AM IST
Firozabad News: ट्रक में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, केबिन में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक सुरक्षित
X

Firozabad Tundla Toll Plaza News

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए

हादसे के समय कंटेनर के केबिन में चालक और परिचालक फंसे हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया। कुछ देर बाद टूंडला और फिरोजाबाद फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे आग के चलते कंटेनर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि टूंडला टोल के पास ट्रक और कंटेनर की टक्कर के बाद आग लगी थी कंटेनर का केबिन लॉक सिस्टम होने के कारण आसानी से नहीं खुल सका। वाहन मालिक से संपर्क कर लॉक खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर जेसीबी की मदद से लॉक तोड़कर आग बुझाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story