Firozabad News: भरे बाजार हंगामा! वकील पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला ने की पिटाई

Firozabad News: फिरोजाबाद में महिला ने वकील पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर बीच बाजार थप्पड़ जड़े, हंगामा थाने तक पहुंचा।

Brajesh Rathore
Published on: 18 Jun 2026 11:49 AM IST
Firozabad News:  भरे बाजार हंगामा! वकील पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला ने की पिटाई
X

Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने एक वकील पर धोखाधड़ी और दलाली का आरोप लगाते हुए भरे बाजार उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने वकील को बीच सड़क पर रोक लिया और रुपये लेने के बावजूद काम न कराने का आरोप लगाते हुए ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि महिला के बच्चे पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था। आरोप है कि वकील ने पुलिस से बच्चे को छुड़वाने और मामला निपटाने के नाम पर महिला से रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने वकील पर लोगों के सामने ही धोखाधड़ी करने और दलाली के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया।हंगामे के दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में मामला थाना उत्तर पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story