Firozabad News: जयवीर सिंह का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- मथुरा-वृंदावन भव्य कॉरिडोर का कार्य शुरू हो चुका है

Firozabad News: जयवीर सिंह का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- मथुरा-वृंदावन भव्य कॉरिडोर का कार्य शुरू, सनातन और अयोध्या मुद्दे पर भी साधा निशाना

Brajesh Rathore
Published on: 11 July 2026 8:34 AM IST (Updated on: 11 July 2026 8:35 AM IST)
Firozabad News: जयवीर सिंह का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- मथुरा-वृंदावन भव्य कॉरिडोर का कार्य शुरू हो चुका है
X

Firozabad News

Firozabad News: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन को भव्य और दिव्य बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है और कॉरिडोर परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

जयवीर सिंह ने अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें सनातन संस्कृति और उसकी परंपराओं पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आत्मचिंतन करना चाहिए कि कारसेवकों के साथ क्या हुआ था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने वक्फ और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों पर राजनीति की, लेकिन वास्तविक समस्याओं की कभी चिंता नहीं की।

मथुरा में संतों द्वारा कारसेवा के एलान को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भव्य-दिव्य कॉरिडोर का कार्य शुरू हो चुका है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है।जयवीर सिंह शिकोहाबाद नगरपालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता द्वारा ग्रीन पार्क होटल में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, रामकेलाश यादव, सतीश यादव तथा पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story