Firozabad News: मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण की यात्रा, विपक्ष पर बरसे मंत्री

Firozabad News: फिरोजाबाद में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष के आरोपों पर तीखा जवाब दिया।

Brajesh Rathore
Published on: 13 Jun 2026 8:49 PM IST
Modi governments 12 years of public welfare journey, Barse Minister on opposition
X

मोदी सरकार के 12 साल जनकल्याण की यात्रा, विपक्ष पर बरसे मंत्री (Photo- Newstrack)

Firozabad News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता करने फिरोजाबाद पहुँचे प्रदेश सरकार के जनपद के प्रभारी मंत्री गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भाजपा सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को बताया जनकल्याण की यात्रा,

इस दौरान अखिलेश यादव के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि 403 सीटों पर कांग्रेस सपा दोनों तैयारी कर रही है सभी विपक्ष को एक जुट होकर भाजपा को हराने को एक जुट होना चाहिए इस सवाल पर बोले मंत्री ने कहा इसका मतलब ये है कि अखलेश जी हिम्मत हार रहे है, उनकी हिम्मत टूट रही जब आदमी की हिम्मत टूटती है तव वह चारों तरफ भागता है।

अयोध्या मामले में लक्ष्मी नारायण ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अखिलेश यादव के बंगाल में लूट और बिहार में बेईमानी और यूपी में ऐसा हुआ तो आगे चुनाव नही होंगे फिर, इस पर मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा जब अखिलेश जी कन्नौज से जीते तब लूट नही हुई जब डिम्पल जी जीती तब लूट नही हुई जब अयोध्या में उनका सांसद जीता तब लूट नही हुई अब लूट हो रही है।

राहुल गाँधी के मोदी सरकार के 12 साल में गरीबी और सब्सिडी वाले सिलेंडर 4 करने के सवाल पर बोले मंत्री राहुल गाँधी को कोई सीरियस नही लेता है।

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत के मोदी जी को क्रूर और अघोरी व औरंगजेब गुजरता में पैदा हुआ जहाँ से मोदी आते है इसपर बोले मंत्री कि गुजरात मे तो गाँधी जी का भी जनम हुआ था ।

आरक्षण का मुद्दा भी उठाया

सपा पार्टी द्वारा PDA का आरक्षण खाने जैसे मुद्दों की बात कर प्रेस वार्ता करने के सवाल पर बोले गन्ना मंत्री ये आरक्षण वाली बात ही बिल्कुल अनर्गल बातें है ऐसा कुछ नही पहले इनकी PDA की परिभाषा ही गलत है, ये PDA की बात करते हैं, केन्द्र और राज्य की सरकार में सबसे ज्यादा यदि संख्या है तो वो पिछड़े और अति पछड़ों की है, जब हम लोग वहां सरकार में बैठे है तो आरक्षण की लूट कैसे हो सकती है। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि मैं अति पिछड़ा हूं जब प्रधानमंत्री जी बैठे है तो आरक्षण की लूट कौन कर सकता है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story