Firozabad News: सांसद अक्षय यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, सपा की सरकार बनने का किया दावा

Firozabad News: फिरोजाबाद में शोभायात्रा में शामिल हुए सांसद अक्षय यादव ने परिसीमन बिल, कानून व्यवस्था और सनातन के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा, सपा की सरकार बनने का किया दावा।

Brajesh Rathore
Published on: 29 Nov 2026 11:11 PM IST
MP Akshay Yadav claims BJP to form simple target
X

सांसद अक्षय यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, सपा की सरकार बनने का किया दावा (Photo- Newstrack)

Firozabad News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल होने फिरोजाबाद के समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से कई अहम मुद्दों पर बात चीत की।

भाजपा संसद में परिसीमन बिल लाने जा रही है आप कैसे देखते हैं?

देखिए परिसीमन बिल जहां हताश है उसे हताशा से लड़ाई करने के लिए बिल लेकर आ रहे हैं बीजेपी को पता है आने वाले समय में उसका खात्मा होने वाला है तो वह अपनी साथ बचाने के लिए कुछ ना कुछ तरीका ढूंढते हैं उसमें एक यह तरीका उन्होंने ढूंढा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है यूपी में पहले कट्टा बम बनता था,आज राइफल व ब्रह्मोस बन रहा है।

भाजपा की सरकार में जितना अत्याचार महिलाओं के ऊपर और जितने झूठे मुकदमे झूठे एनकाउंटर के सरकार हो रहे हैं इतने कभी किसी सरकार में नहीं हुए होंगे भाजपा की सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरीके से फेल हो चुकी है सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ इस बीजेपी की सरकार में हो रही है।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कुछ क्षेत्रीय दल अभी भी तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। आने वाले समय में जनता जवाब देने वाली है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम लोगों ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है उसकी पूरी तरह से लागू करने का काम करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है मुगलों-अंग्रेजों ने भी सनातन को मिटाने का असफल प्रयास किया था जो अब सपा कॉंग्रेस कर रही है।

समाजवादी पार्टी ने जब सरकार रही आपने देखा होगा अपनी योजनाएं चलाई बिना भेदभाव के चलाई सभी को अन योजना का लाभ मिला और आने वाले समय में भी हमारे घोषणा पत्र में जिस तरीके से कहा गया है पीडीए के लोगों को बिना भेदभाव के सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा उसी तरह काम किया जाएगा।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story