Firozabad News: Agra-Lucknow Expressway पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत, तीन घायल

Firozabad News: फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक्सयूवी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत हो गई, तीन घायल हैं।

Brijesh Singh
Published on: 29 Sept 2026 3:09 PM IST
Firozabad News
X

Firozabad News(Photo-Social Media)

Firozabad News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 69.800 पर मंगलवार को कार चालक को नींद का झोंका आने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में इटावा के जिला वन अधिकारी, उनके चालक देवांश की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नगला खंगर पुलिस, यूपीडा की टीम ने उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। जहां डीएफओ, उसके चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।

मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही थी। जिसको चालक डेविड बेरी निवासी सिद्ध पैलेस हॉट रोड कोलकाता चला था था। उसके साथ उसकी पत्नी डिसूजा बेरी थी। जब उसकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 69.800 के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक से डेविड को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी साइड पर पहुंच गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आती हुई एक्सयूवी कार से भीषण रूप से टकरा गई। कार को चालक देवांश चला रहा था। कार में डीएफओ विकास नायक पुत्र सरवन कुमार नायक निवासी नागौर राजस्थान, केशवती पत्नी जगदीश सिंह निवासी सेक्टर 4 ए वसुंधरा गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा, थाना नगला खंगर पुलिस ने आनन फानन में दोनों वाहनों में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए पीजीआई सैफई भेज दिया।

पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर

हादसे में डीएफओ की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस, विभागीय अधिकारियों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।सभी लोग पीजीआई पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को बेहतर इलाज मिले इसके दिशा निर्देश दिए गए है।

फिरोजाबाद में तैनात रह चुके है डीएफओ

शिकोहाबाद। मृतक डीएफओ विकास नायक करीब 8 माह पहले जिला फिरोजाबाद के डीएफओ रह चुके हैं। उसके बाद उनका स्थानांतरण हो गया था। उसके बाद से वह इटावा के डीएफओ थे। डीएफओ की मौत से जनपद के वन विभाग के कर्मियों ने संवेदना जताई है।

Brijesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Brijesh Singh

bsnewsbloggingsitebrijeshsingh@gmail.com
Next Story