TRENDING TAGS :
Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Firozabad News: फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान टप्पेबाजी गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में गोली लगी, नकदी, हथियार और तीन बाइक बरामद।
Firozabad Police Encounter
Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने 23 जून को हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी में मिले आभूषण बेचकर प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद, तीन अवैध तमंचे, आठ कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार 23 जून को थाना उत्तर क्षेत्र में एक बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर उनकी सोने की चेन और अंगूठी ठग ली गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शुक्रवार को बैंदी की पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए।घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी आगरा जनपद के निवासी हैं और उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी सिटी रवी शंकर प्रसाद ने बताया एक घटना के अनावरण को पुलिस पुलिस अपराधी की तलाश में थी तभी अपराधी आटे दिखे पुलिस ने रोका तो पुलिस पार्टी पऱ फायर किया जबाबी फायरिंग में दो को गोली लगी दोनों को हॉस्पीटल में भर्ती कराकर आगे की कार्यवाही की जा रही हैँ


