Firozabad News: चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से अभद्रता, 3 गिरफ्तार

Firozabad News: शिकोहाबाद में चोरी की शिकायत पर पहुंची पीआरवी के साथ विवाद हुआ, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Brajesh Rathore
Published on: 29 Aug 2026 11:13 PM IST
Firozabad News: चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से अभद्रता, 3 गिरफ्तार
X

Firozabad News: थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी की सूचना पर पहुंची पी आरवी से एक दबंग ने शिकायतकर्ता के साथ ही पुलिस से अभद्रता कर दी। पुलिस से अभद्रता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर रही है।

रीनेश निवासी निजामपुर गढूमा के लोहे के गाडर पड़े हुए थे। वह चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने वह गाडर को एक कबाड़ी के यहां पर देखा तो कबाड़ी ने बेचने वाले का नाम बता दिया। उसके बाद रीनेश ने घटना की शिकायत पुलिस से की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश निवासी डाहिनी के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी उसके बेटे ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जब पुलिस ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने पुलिस से अभद्रता, धक्का मुक्की कर दी। महिला ने पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ दिया। उसके बाद पुलिसकर्मी महिला से बचने के लिए भागने लगा। दबंगों की पुलिस से दंबगई देखकर वहां अफरा तफरी मच गई।

इस दौरान वहां मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक महिला, उसके परिजन पुलिस से हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। महिला उसके परिजन लगातार पुलिस से गाली गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने गेट खुलवाकर आरोपियों को घर से बाहर निकालकर आरोपी, उसके बेटों को हिरासत में ले लिया।

इस बारे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत पर गई शिकायतकर्ता से मारपीट की है। जब पीआरवी ने बीच बचाव किया तो उनसे अभद्रता की है। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story