Firozabad News: हरियाणा से बिहार जा रही 11 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 405 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। दो तस्कर गिरफ्तार, दो कारें और अवैध हथियार भी मिले।

Brajesh Rathore
Published on: 19 Jun 2026 10:44 PM IST
Liquor seized from Haryana worth Rs 1.1 million, two smugglers arrested
X

हरियाणा से बिहार जा रही 11 लाख की शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना दक्षिण पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 405 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब, दो कारें और दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान, थाना दक्षिण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। पहले मामले में, पुलिस ने आयुष (20) पुत्र पंकज, निवासी पैडलेगंज, थाना कैंट, गोरखपुर को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से 120 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 लीटर), एक टोयोटा ग्लैंजा कार (BR-06 CW-5000) और 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आयुष ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता था और पहले भी कई बार ऐसी खेप पहुंचा चुका है।

एक तमंचा व कारतूस बरामद

दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने विशाल (23) पुत्र मदन बहादुर, निवासी सराय ख्वाजा, फरीदाबाद (हरियाणा) को कन्हैयानगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर मोड़ से पकड़ा। उसके कब्जे से 25 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब (225 लीटर), एक निसान मैग्नाइट कार (HR-51 CE-1787) और 12 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। विशाल ने भी स्वीकार किया कि वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचकर मुनाफा कमाता था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय शराब तस्करी के इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story