Firozabad News: शिकोहाबाद में दोस्त को बचाने पर युवक और परिजनों से मारपीट, तीन घायल

Firozabad News: फिरोजाबाद के शहजलपुर गांव में दोस्त को बचाने पहुंचे रोहित और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।

Brajesh Rathore
Published on: 9 Nov 2026 8:20 PM IST
Youth beaten, three injured while saving friend in Shikohabad
X

शिकोहाबाद में दोस्त को बचाने पर युवक और परिजनों से मारपीट, तीन घायल (Photo- Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के शहजलपुर गांव में दिवाली की रात दोस्त को बचाने पहुंचे युवक और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी धारदार हथियारों से घायल कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त को पीटते देख बचाने पहुंचा रोहित

जानकारी के अनुसार, शहजलपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र आशाराम का बेटा रोहित दिवाली पर्व की रात अपने दोस्त से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान गांव के राधा मोहन और मुल्लू पुत्र रमेश पालीवाल, राजू पुत्र राम स्वरूप, पीके और जितेंद्र पुत्र मान सिंह उसके दोस्त शिवा के साथ मारपीट कर रहे थे। अपने दोस्त को पिटता देखकर रोहित उसे बचाने के लिए बीच में पहुंच गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

आरोप है कि रोहित को बीच में आता देखकर हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भतीजे की आवाज सुनकर उसके चाचा मुनीष और अनिल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोहित को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियारों से किए गए हमले में रोहित, उसके चाचा मुनीष समेत तीन लोग घायल हो गए।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल के पिता अनिल कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story