Firozabad News: रात में जेसीबी से मकान तोड़ने पहुंचे लोगों पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर जब्त

Firozabad News :शिकोहाबाद में रात के अंधेरे में जेसीबी से मकान तोड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने कार्रवाई कर दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए।

Brajesh Rathore
Published on: 10 Jun 2026 8:25 PM IST
Firozabad News: रात में जेसीबी से मकान तोड़ने पहुंचे लोगों पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर जब्त
X

Firozabad News : तहसील और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बिना परमीशन देररात जेसीबी से एक मकान तोड़ रहे लोगों पर एसडीएम ने सख्त कार्रवाई की है। बिना परमीशन जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ कर रहे लोगों की एसडीएम एवं पुलिस ने जमकर पिटाई की। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से तोड़फोड़ कर रहे लोगों में खलबली मच गई। रात के अंधेरे में जसलई निवासी युवक जेसीबी लेकर भाग गया। वहीं पुलिस ने दो टैक्टरों को मौके से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पकड़े गये ट्रैक्टरों को संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया है।

मंगलवार देर रात एक बजे करीब तहसील और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर पक्का तालाब मार्ग पर लगभग 20 लोग मिलकर बिना परमीशन जेसीबी मशीन की मदद से मंदिर से जुड़े एक मकान को तोड़ रहे थे। उन्होंने देखते ही देखते 10 मिनट में मकान को खंडहर में तब्दील कर दिया। सूचना मिलने पर देररात एसडीएम डॉ गजेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, थाना पुलिस के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने मौके पर आकर मकान को जेसीबी से तोड़ रहे लोगों में कई लोगों पर डंडा फटकारा। जिससे मकान को तोड़ रहे लोगों में खलबली मच गई।

रात के अंधेरे में लोग यहां.वहां गलियों में भाग निकले। जसलई निवासी एक युवक जेसीबी मशीन को लेकर भाग निकला। पुलिस टीम ने मौके से दो टैक्टरों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। इस कार्यवाही से भूमाफियाओं में खलबली मच गई है। इस बारे में उप जिलाधिकारी डा. गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि देररात मकान को तोड़े जाने की सूचना मिली थी। टीम भेजकर कार्य को रूकवाया गया है। मकान को रात में तोड़ना गलत है। मामले की जांच की जा रही है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story