Firozabad News: शिकोहाबाद में 150 लाभार्थियों का पंजीकरण, डीएम को अस्पताल में मिलीं कई खामियां

Firozabad News: शिकोहाबाद विकास खंड में जनकल्याण शिविर में 150 लाभार्थियों का पंजीकरण, डीएम ने अस्पताल निरीक्षण में खामियों पर जताई नाराजगी।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Jun 2026 7:31 PM IST
Firozabad News:  शिकोहाबाद में 150 लाभार्थियों का पंजीकरण, डीएम को अस्पताल में मिलीं कई खामियां
X

Shikohabad Welfare Camp

Firozabad News : फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विकास खंड शिकोहाबाद में 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के वृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लगभग 150 लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया गया। वहीं संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें कई खामियां मिलीं जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित स्वर्णिम कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्राथमिकताओं के आधार पर रविवार को विकास खंड शिकोहाबाद के परिसर में 12 साल विश्वास के,विकास के और जनकल्याण के, थीम पर एक वृहद एवं भव्य जनसंवाद तथा लाभार्थी पंजीकरण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त लोक.कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सीधे पहुँचाने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना द्वारा की गई। शिविर में बतौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय बृजेश एवं नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित सहित भारतीय जनता पार्टी भाजपा संगठन के समस्त सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर खंड विकास अधिकारी शिकोहाबाद सहित विभिन्न संबद्ध विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। पात्र लाभार्थियों का ऑन.स्पॉट पंजीकरण, शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, प्रोवेशन, समाज कल्याण, राशन विभाग तथा पशुपालन सहित कुल 10 से अधिक प्रमुख विभागों के संयुक्त स्टॉलों के माध्यम से लगभग 150 नए पात्र लाभार्थियों का त्वरित पंजीकरण पूर्ण किया गया।

वहीं जिलाधिकारी ने दोपहर दो बजे के करीब संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जर्नल बार्ड, आईसीयू बार्ड, महिला बार्ड सहित अन्य बार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक डा. शान आलम से कहा कि अस्पताल में कितने सफाई कर्मचारी तैनात है। जब उनके सामने सफाई कर्मचारी बुलाए तो मात्र 18 में से पांच उपस्थित हो सके। उन्हें देख कर उनसे कहा कि इनकी ड्रेस कोड क्यों नहीं लागू है। कैसे पता चलेगा कि यह लोग कर्मचारी हैं, मरीज हैं या तीमार दार हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई कर्मचारी अपनी ड्रेस में ही आएं।

वहं कुपोषित वार्ड के बाहर एक व्यक्ति अपने छह बच्चों के साथ बैठा हुआ था। उससे उन्होंने पूछा तो उसने बताया कि उनका एक बेटा बार्ड में भर्ती है। वह सभी लोग बाहर बैठे हैं। इस पर उन्होंने प्रबंधक और चिकित्सकों से कहा कि आप लोग फैमिली प्लानिंग के लिए काउंसिल करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला मरीजों से भी अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी की। सभी ने अच्छा रिश्पांस दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ कमियों को रेखांकित करते हुए अस्पताल प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने आवास विकास कालोनी स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने उनका स्वागत किया। गोशाला की व्यवस्थाओं को देख कर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story