TRENDING TAGS :
Firozabad News: टूंडला में सर्राफा दुकान नकबजनी का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल; 3 गिरफ्तार
Firozabad News: टूंडला में सर्राफा दुकान नकबजनी का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दो अन्य गिरफ्तार किए गए।
Firozabad News
Firozabad News: फिरोजाबाद के टूंडला पुलिस ने सर्राफा दुकान में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को कस्बा टूंडला स्थित श्री जी ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी हुई थी, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना में शामिल आरोपी पुराने बाईपास स्थित गैस प्लांट के पास खाली पड़े प्लॉट में चोरी का माल बेचने और वारदात की फिराक में मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में सौदागर शेख पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी गंगा उर्फ गौरव और अजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, चांदी का सामान, पायल, बिछुए, मंगलसूत्र, कंगन, ब्रेसलेट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सिक्के और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा दो ऑक्सीजन सिलेंडर, पांच लीटर का गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक तराजू, सब्बल, छेनी और पेचकस सहित 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


