×

मेरठ: 30 लाख के पुराने नोट समेत पांच गिरफ्तार, जांच में जुटे अधिकारी

By
Published on: 29 Jun 2017 6:35 AM GMT
मेरठ: 30 लाख के पुराने नोट समेत पांच गिरफ्तार, जांच में जुटे अधिकारी
X

मेरठ: 30 लाख के पुराने नोटों के साथ पल्लवपुरम पुलिस ने देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक महिला और पूर्व प्रधान का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए नोटों की जानकारी आरबीआई के अधिकारियों को दी है।

पूर्व प्रधान का बेटा और शिक्षक शामिल

-एसओ ब्रजेश कुमार के मुताबिक शक्ति सिंह उर्फ जोनी पुत्र अमर सिंह निवासी रिठानी, रविंद्र उर्फ कृष्णपाल निवासी गांवडी कायस्थ, मनोज पुत्र दीपचंद्र निवासी मछरी, दीपक पुत्र मदनलाल निवासी मोदीनगर, ममता पत्नि भरत सिंह निवासी मोदीनगर को गिरफ्तार किया है।

-शक्ति सिंह पूर्व प्रधान का बेटा है और रविंद्र सिंह गेझा रोड स्थित एलटीआर पब्लिक स्कूल में शिक्षक है।

-पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोदीपुरम फ्लाईओवर पर कार में बैग में रखे 29.42 लाख रुपए के पुराने नोट के साथ पांच लोगों को पकड़ा है।

-पुलिस देर रात तक आरोपी लोगों से पूछताछ में जुटी रही। बताया जा रहा है कि नोट 30 फीसदी कमीशन पर बदले जाने थे।

-कार से 1 हजार के पुराने नोटों की 17 गड्डियां और 5 सौ के पुराने नोटों की 17 गड्डियां बरामद हुई हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए इस खबर से जुड़ी खास बातें

-पुलिस पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसका काम पुरानी करेंसी को एकत्रित करना है। जिसके बदले में उसे 5 फीसदी कमीशन मिलता है।

-पुरानी करेंसी कहां जाती थी, इसके बारे में अभी पुलिस को जानकारी नहीं मिली है।

-करेंसी पकड़े जाने पर आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। रुपयों को आयकर विभाग की सुपुर्दगी में ​दे दिया गया है।

-देर रात आयकर विभाग के अधिकारियों ने पांचों युवकों से पूछताछ भी की है।

-माना जा रहा है कि पूरे प्रकरण में कोई बैंक कर्मी भी मिला हुआ है।

चूंकि पुरानी करेंसी बदलने का सिर्फ बैंक ही जरिया बचा हुआ है।

Next Story