TRENDING TAGS :
Unnav में Ganga Expressway पर दिखा छोटा सा पैच, वक़्त रहते दुरुस्त हुई तकनीकी खामी, VIDEO VIRAL
Ganga Expressway: निर्माण संस्था ने बहुत तत्परता दिखाते हुए इस समस्या को वक़्त रहते पूरी तरह से ठीक कर दिया।
Ganga Expressway
Ganga Expressway Patch Repaired: उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे और महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट Ganga Expressway पर हाल ही में उन्नाव क्षेत्र में एक छोटा सा पैच यानी हल्की तकनीकी खामी सामने आई थी, जिसका एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, निर्माण संस्था ने बहुत तत्परता दिखाते हुए इस समस्या को वक़्त रहते पूरी तरह से ठीक कर दिया।
अब एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही फिर से साधारण हो गई है और वाहन तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं।
जानकारी में सामने आया है कि सड़क के एक हिस्से पर हल्का पैच दिखाई दिया, निर्माण एजेंसी तत्काल अलर्ट मोड पर आ गई। विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच की और मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया गया। सुरक्षा को बिहग गंभीरता से लेते हुए कुछ वक़्त के लिए वाहनों की गति नियंत्रित की गई थी, लेकिन आज 29 मई शुक्रवार से संचालन पहले की तरह सुचारु कर दिया गया।
1 महीने पहले PM मोदी ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) इस वक़्त चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में एक्सप्रेस-वे की सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किये गए लेकिन अब इस समस्या को वक़्त रहते पूरी रूप से दुरुस्त कर दिया गया है।
बता दे, गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे प्रदेश में रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की पूरी संभावना है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को देश के सबसे बेहतर सड़क नेटवर्क वाले राज्यों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा
बता दे, एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य वक़्त रहते पूरा होने से यात्रियों को राहत मिली है। वाहन चालकों का कहना है कि अब सफर पहले की तरह आरामदायक और तेज हो गया है। प्रशासन और निर्माण संस्था की तत्काल कार्रवाई को लेकर लोगों ने संतोष जताया है।
हालांकि, इतने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कभी-कभी छोटे तकनीकी सुधार सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन इन सब में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि संबंधित एजेंसियां कितनी तेजी और जिम्मेदारी से समस्या का समाधान करती हैं। आज गंगा एक्सप्रेसवे के मामले में भी यही देखने को मिला।


