Ghaziabad Apartment Fire: गाजियाबाद अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 8-10 फ्लैट जलकर खाक

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर लगी आग से कई फ्लैट प्रभावित, लोगों में दहशत फैल गई।

Akriti Pandey
Published on: 29 April 2026 10:22 AM IST
Ghaziabad Fire News
X

Ghaziabad Fire

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 8:45 बजे 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में शुरू हुई। देखते ही देखते यह आग तेजी से फैलकर 9वीं, 10वीं और 11वीं मंजिल तक पहुंच गई, जिससे लगभग 8 से 10 फ्लैट इसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद मची अफरातफरी

आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं देखकर सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। प्रभावित फ्लैटों में रहने वाले लोग तुरंत अपने घर छोड़कर बाहर की ओर भागे। कई फ्लैटों में धुआं भर जाने के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। आसपास के इलाके में भी इस घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां लगाई गईं और आसपास के फायर स्टेशनों से अतिरिक्त मदद भी बुलाई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और आग पर जल्द काबू पाने की कोशिश जारी रही।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, बड़ा नुकसान

फिलहाल आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई परिवारों का भारी नुकसान हुआ है और उनके घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story