11 बच्चों वाले 70 साल के हाजी खलील पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, 20 साल की लड़की से रचाया चौथा निकाह

Ghaziabad Haji Khalil Fourth Nikah: मामला समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद Haji Khalil से जुड़ा है, जिन पर उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 7 May 2026 11:56 AM IST
Ghaziabad Haji Khalil Fourth Nikah
X

Ghaziabad Haji Khalil Fourth Nikah

Ghaziabad Haji Khalil Fourth Nikah: गाजियाबाद के कैला भट्टा इलाके में एक पारिवारिक विवाद इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। मामला समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद हाजी खलील से जुड़ा है, जिन पर उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 70 साल की उम्र में 20 वर्षीय युवती से चौथा निकाह करने के बाद परिवार में विवाद और गहरा गया है। अब यह मामला घर की चारदीवारी से निकलकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय और अदालत तक पहुंच चुका है।

बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं नाजरीन

नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस संपत्ति में वह वर्षों से रह रही हैं, उस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। नाजरीन का कहना है कि यह प्रॉपर्टी उन्हें मेहर में मिली थी, लेकिन अब नई शादी के बाद उन्हें घर से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

1991 में हाजी खलील से हुआ था निकाह

नाजरीन ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका निकाह वर्ष 1991 में हाजी खलील से हुआ था। उनके अनुसार, निकाह के समय उन्हें यह नहीं बताया गया था कि हाजी खलील पहले से शादीशुदा हैं। पहली पत्नी से उनके आठ बच्चे बताए जाते हैं। वहीं नाजरीन से भी हाजी खलील के तीन बच्चे हुए, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। नाजरीन का कहना है कि लंबे समय तक उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि परिवार सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन समय बीतने के साथ विवाद बढ़ता गया।

यासमीन से चौथा निकाह

महिला के मुताबिक, वर्ष 2010 में हाजी खलील ने तीसरी शादी की थी। हालांकि बाद में संतान न होने पर उन्होंने उस पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अब हाल ही में उन्होंने 20 वर्षीय युवती यासमीन से चौथा निकाह किया है। चौथी शादी के बाद परिवार में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। नाजरीन का आरोप है कि नई पत्नी के आने के बाद उन्हें संपत्ति और घर से अलग करने की कोशिश शुरू हुई। इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा मुद्दा मेहर में मिली संपत्ति को लेकर सामने आ रहा है। नाजरीन का कहना है कि जिस घर में वह रह रही हैं, वह उन्हें मेहर के तौर पर दिया गया था। अब उसी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चौथे निकाह और संपत्ति विवाद के चलते फिर सुर्खियों में

इलाके में यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। 70 साल की उम्र में चौथा निकाह और वह भी 20 साल की युवती से करने को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे पारिवारिक और संपत्ति विवाद मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामाजिक और कानूनी मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं। हाजी खलील स्थानीय राजनीति का पुराना चेहरा रहे हैं। वह वर्ष 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। हालांकि उनका नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। उन पर नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप लग चुके हैं। अब चौथे निकाह और संपत्ति विवाद के चलते वह फिर सुर्खियों में हैं।

वहीं, हाजी खलील ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह मामला पूरी तरह संपत्ति विवाद से जुड़ा है और अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि नाजरीन को कोर्ट में यह साबित करना होगा कि वह उनकी पत्नी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिल चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच और अदालत की कार्रवाई के बाद ही इस विवाद की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story