TRENDING TAGS :
गाजियाबाद के होटल में लगी आग, छत से उठने लगा धुएं का गुबार, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां
गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई।
Ghaziabad Hotel Fire: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित साइट-4 इलाके में सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगी है और इमारत के ऊपर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचीं 8 से 10 दमकल गाड़ियां
आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग की करीब 8 से 10 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल होटल में आग लगने के समय लोग मौजूद थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना सामने नहीं आई है।
आग लगने की वजह का पता नहीं
होटल में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और हालात पर काबू पाने के लिए लगातार काम कर रही है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।


