Ghazipur News: गाजीपुर में तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 20 घायल

Ghazipur News: गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

Rajnish Mishra
Published on: 9 April 2026 4:28 PM IST (Updated on: 9 April 2026 4:52 PM IST)
Ghazipur News: गाजीपुर में तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 20 घायल
X

Ghazipur News

Ghazipur News: महाराष्ट्र से वाराणसी दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस गुरुवार को गाजीपुर जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज थाना क्षेत्र के पास बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए।

वाराणसी से महाराष्ट्र जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के लगभग 50 तीर्थयात्री पहले नेपाल भ्रमण पर गए थे। वहां से लौटते समय वे वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सभी एक निजी बस से वापस महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नंदगंज क्षेत्र के नौसेरा गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस तीन बार पलटी खाने के बाद जाकर रुकी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की 70 वर्षीय सरस्वती के रूप में हुई है, जबकि दूसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं बस के टायर के नीचे दब गई थीं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना माना जा रहा है।

Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

Next Story