Ghazipur Crime: होटल व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर असलहा लहराते फरार हुए बदमाश

Ghazipur Crime News: मामला गाजीपुर जनपद से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक होटल व्यवसाई की उसी के होटल के सामने हत्या कर फरार हो गए।

Rajnish Mishra
Published on: 30 May 2026 2:31 PM IST
Ghazipur Crime News
X

Ghazipur Crime News

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अपराधियों पर लगाम लगाने के बावजूद भी अपराधी अपराध करने कर मौके से फरार हो जा रहे हैं । अभी एक हाल ही में हुआ मामला गाजीपुर जनपद से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक होटल व्यवसाई की उसी के होटल के सामने हत्या कर फरार हो गए।

होटल व्यवसाई विनीत राय की हुई हत्या


जानकारी के मुताबिक, बीती शुक्रवार देर रात बिंदु होटल के मालिक विनीत राय को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने विनीत राय के होटल के गेट के पास देर रात 10.45 बजे के करीब पहुंचे जहां मौजूद गार्ड शंभू यादव से 16 वियर की बोतल मांगी। उसके बाद बदमाशों ने शंभू यादव से दोबारा 8 बोतल वियर की मांगी।

क्या है मामला ?

बदमाशों ने आनलाइन भुगतान के बहाने होटल मालिक विनीत राय को बाहर बुलाया। विनीत राय जैसे ही होटल गेट पर पहुंचे तभी बदमाशों ने विनीत राय को निशाना बनाते हुए उनके शीने में गोलियां चला दीं। जिससे विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बदमाशों ने गार्ड शंभू यादव को भी निशाना बनाया गनीमत रही की शंभू यादव की जान बच गई। अपराधियों ने विनीत राय की हत्या करने के उपरांत असलहा लहराते मौके से भाग निकले।

वहीं होटल के सामने गोलीबारी की घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंच जांच करने में लग गये ।

अपराधी जल्द होंगे गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया की घटनास्थल पर जांच की जा रही है। साथ ही इस क्षेत्र के सारे CCTV खंगालें जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया की उस समय के सभी सीडीआर रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। जो लोग भी इस घटना में शामिल होंगे सभी लोग जल्दी ही कानून के सामने होंगे। बता दें, विनती राय आलोक राय के पुत्र थे। पुलिस पुरानी रंजिश पर भी नज़रें बनाये हुए है।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story