Ghazipur News: प्रेम विवाह के तीन साल बाद खूनी अंजाम, पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्मसमर्पण

Ghazipur News: गाजीपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, पति पर पत्नी की चापड़ से हत्या का आरोप। वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण, जांच जारी।

Rajnish Mishra
Published on: 28 July 2026 8:39 AM IST (Updated on: 28 July 2026 8:42 AM IST)
Ghazipur News: प्रेम विवाह के तीन साल बाद खूनी अंजाम, पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्मसमर्पण
X

Ghazipur News: रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाने क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां एक पती ने अपने प्रेमिका पत्नी को सरेराह चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दीं। जबकि खुद थाने पहुंच हत्यारे पति ने सरेंडर कर दिया। सूचना के मुताबिक सोमवार देर रात्रि आठ बजे के आसपास शादियाबाद थाने क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी गांव निवासी रविकांत उर्फ़ हनी कुमार अपने पत्नी कुसुम की ब्यूटी पार्लर पहुंचा जहां उसने अपने पत्नी कुसुम को गाली देते हुए बाहर बुलाया कुसुम विश्वकर्मा जैसे ही अपने ब्यूटी पार्लर से बाहर आई वैसे ही आरोपी पति हनी चापड़ से अपने पत्नी के उपर हमला कर दिया ।


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी पति रविकांत खुद थाने पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया । ये पुरी घटना सोमवार देर शाम सात से आठ बजे की आसपास की है । लोगों ने बताया की कुसुम की हत्या के बाद उसके मासूम बच्चे वहीं मौजूद थे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने में लग गई। बताया जा रहा है की जीस वक्त रविकांत ने अपने पत्नी के उपर चापड़ से हमला कर रहा था उस वक्त वहां दर्जनों लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी कुसुम को बचाने की कोशिश नहीं की ।वहीं कुसुम की हत्या करने के उपरांत आरोपी पति रविकांत ने अपने बेटे से कहां की बेटा देखो मर गई की नहीं , बता दें की आरोपी रविकांत आर्केस्ट्रा चलाता था जबकि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी ।

दोनों का हुआ था प्रेम विवाह आरोपी ने कहा कोई ग़म नहीं

जानकारी के अनुसार कुसुम की पहली शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी । कुसुम जब अपने पहले पति से अलग हुई तो दयालपुर में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाना शुरू कर दी इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया कुसुम व रविकांत ने सन्2023 में शादी भी कर ली इन दोनो से एक लड़का भी है । ग्रामीणों ने बताया की कुसुम व रविकांत के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा था जिसके चलते कुसुम अपने बच्चों के साथ ब्यूटी पार्लर में ही रहने इसी दौरान पति ने अपने पत्नी की सोमवार को हत्या कर दी ।

आरोपी रविकांत जब सरेंडर करने थाने पहुंचा तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा की मैंने अपने पत्नी की हत्या कर दी है । उसने कहां की पत्नी को मारने का मुझे कोई ग़म नहीं है । थाना प्रभारी वागीश बिक्रम सिंह ने बताया की मृतका कुसुम के भाई जितेन्द्र ने अपने जीजा रविकांत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में ले लिया गया है जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।

Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, गाजीपुरrajnishkumarmishragzp@gmail.com
Next Story