गाजीपुर: पुलिस चौकी के गेट पर युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल

Ghazipur News: गाजीपुर के बाराचवर पुलिस चौकी के मुख्य द्वार पर युवती ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उठे सवाल।

Rajnish Mishra
Published on: 11 Nov 2026 4:32 PM IST
गाजीपुर: पुलिस चौकी के गेट पर युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल
X

Ghazipur News: सोशल मीडिया के जमाने में रील बनाने का शौक सर चढ़ कर बोल रहा है । रील बनाने का शौक हर वर्ग के लोगों के सर चढ़ गया है । रील के नशे में युवक युवतियों को ये तक पता नहीं की हम रील कहां बना रहे हैं । कहां बनाना चाहिए ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बरेसर थाने के बाराचवर चौकी का है । जहां एक युवती चौकी के मुख्य द्वार पर भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई रील बनाकर कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हो । इस युवती का रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।

चौकी के मुख्य द्वार पर लड़की ने बनाया रील

सूचना के मुताबिक गाजीपुर जनपद के बरेसर थाने क्षेत्र अंतर्गत बाराचवर पुलिस चौकी के मुख्य द्वार पर एक लड़की भोजपुरी गाना उठवाई लेहब सारवा के दीन में थाना बा हमरे जमीन गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है । जिसे राह चलते किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है की ये वीडियो दो दिन पहले का ही है जो जमकर वायरल हो रहा है । अब सवाल उठता है की क्या पुलिस चौकी के मुख्य द्वार के सामने कोई रील बना कर कानून व्यवस्था का मजाक बना रहा है ।

और कानून व्यवस्था मजबूत बनाएं रखने वाले पुलिस कर्मियों तनिक भी जानकारी नहीं हुई। वहीं लड़की द्वारा बनाए गये इस रील को देखकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं । कोई कह रहा है कानून व्यवस्था का खुला मजाक है तो कोई इसे लड़की की नादानी कह रहा है । बहरहाल पुलिस को भी चाहिए की ऐसे लोगों के उपर सख़्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई भी पुलिस चौकी, पुलिस थानों या कोई भी सरकारी प्रतिष्ठानों के सामने ऐसा भद्दा मजाक ना करें ।

Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, गाजीपुरrajnishkumarmishragzp@gmail.com
Next Story