Ghazipur News: गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पुजारी व चार वर्षीय बालक पर मनबढ़ो ने किया प्राणघातक हमला

Ghazipur News: गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मनबढ़ों ने पुजारी और चार वर्षीय बालक पर फावड़े से हमला कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Dr. Rajneesh Srivastava
Published on: 21 July 2026 2:54 PM IST (Updated on: 21 July 2026 3:14 PM IST)
Ghazipur News
X

Ghazipur News(Photo-Social Media)

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक अंतर्गत करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र के पतार गांव स्थित गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में कुछ मनबढ़ लोगों ने मंदिर के पुजारी व चार वर्षीय बच्चे के ऊपर फावड़े से प्राण घातक हमला कर दिया । इस हमले में पुजारी व उनके चार वर्षीय बालक को स्थानीय लोगों ने बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।

सूचना के मुताबिक डेहमा गांव निवासी मोनू गिरी पुत्र परमात्मा गिरी पतार गांव स्थित गंगेश्वर नाथ मंदिर में पुजारी हैं जो अपने चार वर्षीय बच्चे योग गिरी व पत्नी के साथ रह पुजा पाठ का कार्य करते हैं । रोज की तरह मंगलवार को करीब आठ बजे के आसपास मोनू गिरी मंदिर में पुजा करने के लिए मंदिर परिसर में स्थित हैंडपंप पर भगवान का बर्तन साफ कर रहे थे । इसी दौरान मनबढ़ पतार गांव निवासी लाल जी यादव पुत्र कैलाश यादव व श्रीभगवान जो की नशें में चुर हैंडपंप पर पहुंचे जहां पुजारी मोनू गिरी ने कहां की मैं मंदिर में पुजा करने के लिए भगवान का बर्तन साफ कर रहा हूं,इसके बाद आप हैंडपंप पर आये तभी दोनों मनबढ़ो पुजारी के उपर साथ लिए फावड़े से हमला कर दिया।

चार वर्षीय बालक को भी काटने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सिर्फ एक छोटी सी बात को लेकर लाल जी यादव व श्रीभगवान इतने नाराज़ हुए की अपने साथ लिए फावड़े से पहले जान मारने की नियत से पुजारी मोनू गिरी के सर पर हमला कर दिया। इस हमले में मोनू गिरी तो वही अचेत हो गये । फिर भी मन नहीं भरा तो इन मनबढ़ो ने चार वर्षीय बालक योग गिरी के उपर भी फावड़े से हमला कर जान लेने की कोशिश की लेकिन तभी सोर शराबा सुन ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की मदद से पुजारी मोनू गिरी व चार वर्षीय योग गिरी को लेकर तुरंत बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां बुरी तरह से घायल दोनों पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के बाद गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया । इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित के तरफ से तहरीर मिला है । जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।

Dr. Rajneesh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Dr. Rajneesh Srivastava

लेखकdrrajneeshsrivastava.newstrackpr@gmail.com

लेखक

Next Story