Ghazipur News: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में गाजीपुर तक पहुंची बंगाल पुलिस, गांव में डाला दबिश

Ghazipur News: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने गाजीपुर के मतसा गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी विनय और संजय फरार मिले।

Rajnish Mishra
Published on: 19 May 2026 5:16 PM IST
Bengal Police reaches Ghazipur in PA murder of Shubhendu Adhikari, Dala Dabish (Vinay Rai) in village
X

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में गाजीपुर तक पहुंची बंगाल पुलिस, गांव में डाला दबिश( आरोपी- विनय राय) (Photo- Newstrack)

Ghazipur News: बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्या का तार बलिया बिहार से होते हुए अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के जमानियां से भी जुड़ने लगा है । सोमवार को जब सीबीआई ने बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र से राजकुमार सिंह को उठाया ठीक इसके उपरांत बंगाल पुलिस ने सोमवार की रात्रि ही जमानियां में स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारकर संजय व विनय को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन दोनों बंगाल पुलिस के हाथ नहीं लगे ।

दिवार फांद कर पुलिस ने की तलाशी

बंगाल पुलिस ने गाजीपुर के स्थानीय पुलिस के साथ बंगाल में हुए पीए हत्याकांड में विनय व संजय की तलाश सोमवार देर रात मतसा गांव पहुंची । इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब पुलिस ने दिवार फांद कर घर की तलाशी ली लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा ।

बताया जा रहा है की बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जो मुख्य आरोपी हैं वो गाजीपुर जनपद के जमानियां क्षेत्र के मतसा गांव का विनय व संजय हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस ने संजय व विनय से संबंधित एक युवक को पुछताछ करने के लिए बंगाल ले गई है । सूचना के मुताबिक एजेंसियों ने विनय राय व संजय राय की तलाश तेज करते हुए दिल्ली के एक ठिकाने पर भी छापेमारी की थी लेकिन वहां भी इन आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं सकी ।

विनय राय पर पहले से ही दर्ज है गंभीर मुकदमें

गाजीपुर जनपद के जमानियां क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विनय राय पर पहले से ही गंभीर मुकदमें दर्ज है । इसके उपर हत्या हत्या का प्रयास समेत गैंगस्टर एक्ट तक के मुकदमे भी दर्ज है । विनय का नाम नन्हकू यादव हत्या में भी सामने आया था । इसके अलावा हरियाणा दिल्ली बार्डर से पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भी भेज चुकी है ।इस संबंध में जमानियां सीओ ने बताया की बंगाल पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच करने आई थी । किसी को हिरासत में लेने की अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है ।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story