Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड: आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल

Ghazipur News: गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कुर्था क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान स्वाट प्रभारी रोहित मिश्र गोली लगने से घायल हो गए। मामले में एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Rajnish Mishra
Published on: 3 Jun 2026 11:04 PM IST
Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड: आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल
X

Ghazipur News

Ghazipur News: गाजीपुर के होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के चार आरोपियों में शामिल कमलेश बिंद की स्वाट टीम से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में स्वाट प्रभारी रोहित मिश्र घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी कमलेश बिंद मारा गया।जानकारी के अनुसार, विनीत राय हत्याकांड में शामिल कमलेश बिंद गाजीपुर के कुर्था क्षेत्र में छिपा हुआ था। उसकी तलाश गाजीपुर पुलिस, स्वाट टीम तथा एसटीएफ की टीम द्वारा की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि कमलेश बिंद कुर्था में मौजूद है।सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्र अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुए। आमना-सामना होने पर पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।कमलेश बिंद द्वारा चलाई गई गोली स्वाट प्रभारी रोहित मिश्र को लगी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद स्वाट टीम की जवाबी कार्रवाई में कमलेश बिंद भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो दिनों से डेरा डाले हुए थी लखनऊ यूनिट

गौरतलब है कि विनीत राय की हत्या के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। वहीं, इस घटना से होटल कारोबारियों में भी दहशत का माहौल था।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की लखनऊ यूनिट पिछले दो दिनों से जिले में डेरा डाले हुए थी। विनीत राय हत्याकांड के चारों आरोपियों पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।मुख्य आरोपी शंकर पांडेय ‘कटरा गैंग’ के नाम से एक गिरोह संचालित करता है। आरोप है कि शंकर पांडेय ने अपने साथियों के साथ मिलकर विनीत राय की उनके होटल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कुख्यात अपराधी है शंकर

गाजीपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला शंकर पांडेय एक कुख्यात अपराधी माना जाता है। वह ‘कटरा गैंग’ नाम से अपना गिरोह चलाता है, जिसमें कम उम्र के कई युवक शामिल हैं। बताया जाता है कि उसके एक इशारे पर गैंग के सदस्य हत्या, लूट और रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य आपसी संवाद और योजनाओं के लिए मुख्य रूप से व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी गतिविधियों का पता लगाना कठिन हो जाता है।

Rajnish Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Rajnish Mishra

Next Story