Gonda News: गोंडा में औद्योगिक विकास को नई गति, आठ नई इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन

Gonda News: गोंडा में जीबीसी 5.0 से पहले आठ नई औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन शुरू किया। जिले में कुल संचालित उद्योगों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है।

Newstrack Network
Published on: 10 Jun 2026 11:04 PM IST
Gonda News, Industrial Development
X

गोंडा में औद्योगिक विकास को नई गति, आठ नई इकाइयों ने शुरू किया उत्पादन (Photo- Social Media)

Gonda News: गोंडा। जिले में औद्योगिक विकास लगातार विस्तार पा रहा है। इंवेस्ट यूपी के तहत निवेश परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीबीसी) 5.0 से पहले जिले में आठ नई औद्योगिक इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि अब तक जिले में 121 निवेशकों ने विभिन्न विभागों के साथ निवेश संबंधी एमओयू किए हैं। जीबीसी 4.0 के तहत शामिल 54 निवेशकों में से 45 इकाइयां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि शेष परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि जीबीसी 5.0 के लिए अब तक 37 निवेश प्रस्तावों की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें से 12 इकाइयों में पहले ही उत्पादन शुरू हो चुका था, जबकि अब आठ और नई इकाइयों को संचालन की अनुमति देकर उत्पादन शुरू करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी के अनुसार, जीबीसी के आयोजन में संभावित देरी को देखते हुए निवेशकों को समय से पहले उत्पादन शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन का उद्देश्य जिले में अधिकाधिक निवेश आकर्षित कर रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

उद्योगों से बढ़ रहा स्थानीय स्तर पर रोजगार

इन नई इकाइयों के संचालन से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

बाबूराम, जिला उपायुक्त उद्योग

उत्पादन शुरू करने वाली नई इकाइयां

पार्श्वनाथ इंडस्ट्रीज राइस मिल, रानी बाजार – ₹5 करोड़

कलानी फूड प्रोडक्शन, केशवपुर पहड़वा – ₹3 करोड़

हनुमंत रिजॉर्ट, कहोबा – ₹5 करोड़

शिवम टिंबर इंडस्ट्रीज, करनैलगंज – ₹3 करोड़

स्टार राइस मिल, केशवपुर पहड़वा – ₹4 करोड़

त्रिपाठी राइस मिल, रानी बाजार – ₹5 करोड़

न्यू कलानी फूड्स – ₹3 करोड़

अयांश एग्रो फूड, रानी बाजार – ₹5 करोड़

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story