Gonda News: गोंडा में बिना हेलमेट सरकारी बाइक चलाते पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

Gonda News: गोंडा में पुलिसकर्मियों द्वारा बिना हेलमेट सरकारी बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग उठी।

Radheshyam Mishra
Published on: 14 May 2026 6:28 PM IST
Gonda News
X

Gonda News(Photo-Social Media)

Gonda News: जनपद के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में वर्दीधारी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट सरकारी बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मामला सार्वजनिक होने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक न तो कोई चालान किया गया है और न ही किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।

लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों के मामूली नियम उल्लंघन पर तुरंत चालान काट दिया जाता है, लेकिन जब खुद कानून के रक्षक नियम तोड़ते दिखाई देते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी केवल “आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित” लिखकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध

वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिसकर्मी स्वयं यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता में कानून के प्रति जागरूकता और सम्मान कैसे बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि केवल सोशल मीडिया पर जवाब देने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से किसी स्पष्ट कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story