TRENDING TAGS :
Gonda News: गोंडा में रेलवे अंडरपास को संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग
Gonda News: मछमरवा गांव के ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर अंडरपास के दोनों तरफ संपर्क मार्ग बनाने की मांग की।
गोंडा में रेलवे अंडरपास को संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग (Photo- Newstrack)
Gonda News: मसकनवा कस्बे के निकट मछमरवा गांव के पास बन रहे रेलवे अंडरपास को मुख्य मार्ग से दोनों तरफ जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव व सुनील गौड़ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास का निर्माण मनकापुर, गोंडा व बभनान मार्ग को जोड़ने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। अंडरपास के उत्तर दिशा में मसकनवा-गोंडा मार्ग स्थित है, जबकि पूर्वी छोर पर मसकनवा बाजार, पीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय व कई शिक्षण संस्थान हैं।
ग्रामीणों ने की मांग
ग्रामीणों ने मांग की कि मुख्य मार्ग से अंडरपास तक पूरब दिशा से संपर्क मार्ग बनाया जाए। साथ ही पश्चिम दिशा में गांव की आबादी को देखते हुए दक्षिण तरफ निकासी मार्ग भी उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में केवल एक तरफ रास्ता बनाया जा रहा है। यदि गांव की ओर रास्ता नहीं दिया गया तो लोगों को रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करना पड़ेगा, जिससे हादसे की आशंका बनी रहेगी। सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान प्रदीप कुमार, महेश वर्मा, इसके राजभर, अनिल, अवधेश ओझा, अभिषेक सिंह,रमेश मौर्या, रामदेव, दीपचंद, वासुदेव, सूरज, नींबूलाल, राजभर, रामलौट, दुर्गा प्रसाद, अमित, भगवती, राजकुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


