TRENDING TAGS :
Gonda News: गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, चेतावनी
Gonda News: पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने गोंडा से कर्नलगंज तक प्रदर्शन किया और कार्रवाई न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी।
गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, चेतावनी (Photo- Newstrack)
Gonda News: विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार* के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे पर नगर कोतवाली गोंडा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 627/26 के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अरविंद शुक्ला एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा), राम अवध गोस्वामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कुलदीप मणि श्रीवास्तव (प्रतिनिधि) के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गोंडा-लखनऊ राज्यमार्ग से कर्नलगंज तहसील मुख्यालय तक पैदल कूच किया।
आंदोलन में गूंजे ये नारे
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चंदा चोर गद्दी छोड़”, “गोंडा पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद”, “कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह होश में आओ”, “पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी” के नारे लगाए।
सपा नेताओं ने साधा भाजपा पर निशाना:
अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान भाजपा विधायक बावन सिंह सत्ता के नशे में चूर हैं। ब्राह्मणों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। सत्य बोलने पर फर्जी मुकदमा लिखवाया जा रहा है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामअवध गोस्वामी ने कहा कि यह कोई सामान्य जनांदोलन नहीं है। भाजपा अपनी हार के डर से पूर्व विधायक की छवि खराब कर रही है। चंदा चोरी की घटना से संपूर्ण सनातन समाज आहत है। राम के नाम पर बनी सरकार ने करोड़ों सनातनियों के साथ छल किया है”_।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि चंदा चोरी का मामला अब आग की तरह फैल चुका है।यदि धन वापस नहीं हुआ और मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी”।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मणि श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि अगर बैजनाथ दूबे पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आगे चक्का जाम किया जाएगा। “फर्जी मुकदमे से क्षेत्र में भारी रोष है। प्रशासन समय रहते नहीं माना तो जेल में जगह कम पड़ जाएगी।
बड़ी संख्या में रहे मौजूद
आंदोलन में राम कुमार शुक्ला* (राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी), त्रिवेणी मिश्रा (निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा), कई जिला पंचायत सदस्य, प्रधानगण और सैकड़ों अधिवक्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व विधायक पर दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए।


