Gonda News: सरयू नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Gonda News: गोंडा के बंधिया घाट पर स्नान के दौरान 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Radheshyam Mishra
Published on: 25 May 2026 6:10 PM IST
Teen dies after drowning in Sarayu river, child in family Kohram
X

सरयू नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम (Photo- Newstrack)

Gonda News: तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनावा निवासी एक किशोर की सरयू नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनावा थाना परसपुर निवासी 17 वर्षीय गोविंद मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा सोमवार कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कोटहना स्थित बंधिया घाट सरयू नदी में स्नान करने गया था। बताया जाता है कि स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की ये मांग

गोविंद की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संबंधी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story