TRENDING TAGS :
Gonda News: मामी-भांजे के रिश्ते: 11 साल छोटे भांजे संग दो बच्चों की मां फरार, चर्चा का बना विषय
Gonda News: गोंडा के इटियाथोक क्षेत्र में मामी-भांजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां दो बच्चों की मां 11 साल छोटे भांजे के साथ गांव छोड़कर चली गई।
मामी-भांजे के रिश्ते: 11 साल छोटे भांजे संग दो बच्चों की मां फरार, चर्चा का बना विषय (Photo- Newstrack)
Gonda News: गोंडा में एक 30 वर्षीय महिला अपने 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई है। महिला जिले के थाना इटियाथोक क्षेत्र के परना गांव की रहने वाली थी।
महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी 2016 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। महिला का भांजे के साथ 4 महीने से अफेयर चल रहा था, जिसकी जानकारी भांजे के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने भला बुरा कहकर विरोध किया। इस पर मामी ने आत्महत्या की भी कोशिश की थी, लेकिन बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और घर से भाग गए ।
बताया जा रहा है कि महिला के पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर 11 वर्ष छोटे भांजे के साथ फरार होने का यह प्रसंग गांव में काफी समय से चर्चा में था, लेकिन जब दोनों रंगे हाथ पकड़े गए तो हंगामा मच गया।
ग्रामीणों की मौजूदगी में समझाने-बुझाने के बाद भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे और अंततः लिखापढ़ी कर गांव से चले गए।इस मामले में इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


