बारिश से तबाही पर CM योगी सख्त, जनहानि और फसल नुकसान पर तत्काल मुआवजे के निर्देश

यूपी में अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान पर CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। जनहानि, मकान, पशुहानि और फसल नुकसान का आकलन होगा।

Newstrack Network
Published on: 28 Sept 2026 11:31 PM IST
बारिश से तबाही पर CM योगी सख्त, जनहानि और फसल नुकसान पर तत्काल मुआवजे के निर्देश
X

गोरखपुर, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में शासन और प्रशासन के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बारिश के कारण हुई जनहानि के मामलों में मृतकों के परिजनों को तत्काल नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। जिन स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं, वहां प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करे।

गिरे मकानों और पशुहानि का तत्काल आकलन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बारिश के कारण जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त या पूरी तरह गिर गए हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए। इसी तरह पशुहानि का भी आकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत वितरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता समय से पहुंच सके।

बर्बाद फसल का सर्वे कर किसानों को मुआवजा

मुख्यमंत्री ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन, कृषि विभाग और बीमा कंपनियां मिलकर फसल नुकसान का आकलन करें और किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यधिक बारिश से प्रभावित परिवारों और किसानों को समय से उचित सहायता मिलनी चाहिए। राहत एवं मुआवजे के काम में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

बारिश से हुई जनहानि पर परिजनों को तत्काल मुआवजा

गिरे और क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल आकलन

पशुहानि का सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश

बर्बाद फसलों का प्रशासन और कृषि विभाग कराएगा आकलन

बीमा कंपनियों को भी फसल नुकसान के आकलन में शामिल किया जाएगा

प्रभावित परिवारों को समय से राहत पहुंचाने पर जोर

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story