Gorakhpur News: रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा की देंगे सौगात

Gorakhpur News: सीएम योगी राप्ती में गिरने वाले तकियाघाट नाले का 3 जनवरी को निरीक्षण करेंगे। तकियाघाट नाले को प्राकृतिक विधि से साफ किया जा रहा है।

Purnima Srivastava
Published on: 3 Jan 2025 9:40 AM IST
Gorakhpur News: रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा की देंगे सौगात
X

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना  (photo: social media )

Gorakhpur News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पौष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी (विनायक चतुर्थी) के मान में हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णता सीएम योगी ने हवन करके की।

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद दूध, दही, घी, शर्करा और कई तीर्थ स्थलों के पवित्र जल से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना और समस्त नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री राप्ती में गिरने वाले तकियाघाट नाले का 3 जनवरी को निरीक्षण करेंगे। तकियाघाट नाले को प्राकृतिक विधि से साफ किया जा रहा है। इसे साफ करने पर 2.90 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम ट्रांसपोर्ट नगर में नव निर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण करेंगे। यहां महिला और पुरुषों के लिए 34 बेड उपलब्ध होंगे। सीएम योगी मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे। भाटी विहार कॉलोनी में 5.23 करोड़ रुपये की धनराशि से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार है। यहां सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।




Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

Next Story