हनीमून पर पत्नी को आए पीरियड्स तो भड़का पति! मारपीट और गला दबाने के आरोप, FIR दर्ज

Gorakhpur Honeymoon Horror: गोरखपुर में हनीमून के दौरान पत्नी से मारपीट और गला दबाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 17 Aug 2026 9:25 AM IST
Gorakhpur Honeymoon Horror
X

Image Source- Social Media

Gorakhpur Honeymoon Horror: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद हनीमून (Honeymoon) पर गए पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला तलाक (Divorce) तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने दावे और आरोप किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पीरियड्स के दौरान गला दबाने की कोशिश

दरअसल, गोरखपुर के रामगढ़ताल (Ramgarh Tal) इलाके की एक युवती का विवाह दिल्ली के निखिल मिश्रा (Nikhil Mishra) से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद वह अपने पति के साथ अंडमान-निकोबार (Andaman and Nicobar) हनीमून मनाने गई थी। इसी दौरान उसे पीरियड्स (Periods) आ गए और उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। काफी खून निकलने के कारण वह दर्द से रोने लगी।

आरोप है कि पत्नी को दर्द से रोते देखकर पति निखिल मिश्रा नाराज हो गया। इसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़िता का दावा है कि पति ने उसे थप्पड़ों और लात-घूंसों से पीटा और उसका गला दबाने की भी कोशिश की।

होटल स्टाफ ने दरवाजा पीटकर बचाई जान

पीड़िता के मुताबिक, मारपीट के दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा पीटा और किसी तरह युवती की जान बचाई। इस घटना के बाद पति ने पीड़िता के पिता को फोन किया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए बेटी को ले जाने की धमकी दी।

किसी तरह जब युवती दिल्ली स्थित अपने ससुराल पहुंची तो उसने अपनी सास को अंडमान-निकोबार में हुई पूरी घटना बताई। आरोप है कि इसके बावजूद सास और ननद ने उसका साथ नहीं दिया और उसके साथ कथित तौर पर प्रताड़ना जारी रखी।

40 लाख दहेज देने के बाद भी घर से निकाला

पीड़िता ने दहेज (Dowry) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, शादी से पहले गोरखपुर में गोदभराई की रस्म हुई थी। इस दौरान ससुराल वालों की ओर से ब्रांडेड सामान की मांग की गई थी।

पीड़िता के पिता का दावा है कि उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये नकद और कार समेत करीब 40 लाख रुपये का दहेज दिया था। आरोप है कि इतना दहेज देने के बावजूद दिल्ली स्थित ससुराल पहुंचने के बाद युवती को बेइज्जत किया गया और प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के महज 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट आई।

जान से मारने की धमकी के आरोप

घर से निकाले जाने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका दहेज वापस नहीं किया। वहीं पति की ओर से व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही।

परिजनों के मुताबिक, मामले को लेकर उन्होंने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो परिवार ने गोरखपुर के एसएसपी (SSP) से मुलाकात कर शिकायत की और कार्रवाई की गुहार लगाई।

तीन लोगों के खिलाफ FIR

पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल थाने में मामला दर्ज किया गया। रामगढ़ताल थाना प्रभारी के मुताबिक, पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा (Sanju Mishra) और ननद नेहा पांडेय (Neha Pandey) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे और आरोप हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story