Gorakhpur News: लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, किए तीन टुकड़े, राप्ती नदी में फेंका शव

Gorakhpur News: लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को राप्ती में फेंक दिया था। उसने शव के तीन टुकड़े कर दिये थे। सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट की रसीद ने पुलिस ने हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Purnima Srivastava
Published on: 14 Dec 2023 9:03 PM IST
The lover living in a live-in relationship murdered his girlfriend, cut her into three pieces, threw the body in the Rapti river
X

 लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या, किए तीन टुकड़े, राप्ती नदी में फेंका शव: Photo- Social Media

Gorakhpur News: लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को राप्ती में फेंक दिया था। उसने शव के तीन टुकड़े कर दिये थे। सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट की रसीद ने पुलिस ने हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिसके बाद शव देवरिया के बरहज सर्किल के ग्राम जोगिया तिराहा नहर पुल के पास 30 सितंबर खेत में तीन हिस्से में मिला था।

ऐसे हुआ प्यार

मृतका खुशबू सिंह देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पैना की रहने वाली थी। उसने 2016 में किसी दूसरे व्यक्ति से कोर्ट मैरेज किया था। लेकिन अनबन के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। पिछले साल दोनों में तलाक हो गया। इसी बीच खुशबू अपने ही गांव के मुन्ना निषाद के संपर्क में आ गई। वह दुबई में काम करता था। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह काम छोड़ कर लौट आया। दोनों दिसम्बर 2022 में गोरखपुर में एक किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

गर्भ गिराने के दबाव में कर दी खुशबू की हत्या

साल में शुरूआत में खुशबू गर्भवती हो गयी। मुन्ना गर्भ गिराने का दबाव बनाने लगा लेकिन खुशबू इसके लिए तैयार नहीं थी। दोनों इस बात को लेकर रोज विवाद होने लगा। बीते 28 सितम्बर को विवाद बढ़ने पर मुन्ना ने खुशबू को धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। गला दबा कर हत्या करने के बाद घर के बाथरूम में ही चाकू से उसे तीन हिस्सों में काट दिया। सिर, पैर व धड़ अलग कर दिया, फिर शव को गद्दा व रजाई में लपेटकर बड़ी सुटकेश में रख कर मुन्ना अपने घर पैना के लिए निकला। शव को रास्ते में ही राप्ती नदी में फेंक दिया। आरोपी ने प्रेमिका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व चाकू को भी राप्ती नदी में फेंक दिया था।

इस तरह पकड़ में आया आरोपी

देवरिया पुलिस के ऊपर हत्या के खुलासे का दबाव था। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा में भलुअनी पुलिस और एसओजी को पर्दाफाश के लिए लगाया। पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर ने टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि शव के पास मिले महिला के कुछ सामानों में से एक पर फ्लिपकार्ट की रसीद थी। उसी पर अंकित पते और नम्बर पर हुई तफ्तीश के बाद आरोपी मुन्ना निषाद पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Purnima Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Purnima Srivastava

वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुरgorakhpurpoornimasrivastava@newstracksite.vocalwire.com
Next Story