×

Gorakhpur Mahotsav 2024: 'कवने दिशा में लेके चला रे बटोहिया' के धुन पर फैशन शो, दिखा वनटांगिया महिलाओं का आत्मविश्वास

Gorakhpur Mahotsav 2024: वनटांगियां के रूप में जंगलों से सिमटी ये महिलाएं गोरखपुर महोत्सव 2023 से शुरू अपने सफर की बदौलत ताज महोत्सव समेत कई मंचों पर जलवा बिखेर चुकी हैं।

Purnima Srivastava
Published on: 13 Jan 2024 4:30 PM GMT
Gorakhpur Mahotsav 2024
X

गोरखपुर महोत्सव में दिखा वनटांगिया महिलाओं का आत्मविश्वास (Social Media)

Gorakhpur Mahotsav 2024: गोरखपुर महोत्सव दशकों तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे वनटांगिया समुदाय (Vantangiya Community) की महिलाओं के जीवन में आए बदलाव और उनकी सशक्त होती जिंदगी का भी साक्षी बना। महोत्सव 2024 के मंच पर जब ये महिलाएं ‘कवने दिशा में लेके चला रे बटोहिया’ गीत पर मंच पर वॉक करते आईं तो उनका आत्मविश्वास देख सभी हतप्रभ थे।

शनिवार (13 जनवरी) की देर शाम वनटांगिया महिलाएं 'ग्रामीण संस्कृति से आधुनिक संस्कृति में परिवर्तन' थीम पर भोजपुरी, पंजाबी, स्पेनिश, फ्रेंच एवं हिंदी रैप संगीत के फ्यूजन पर बम्बू सिल्क की साड़ियां पहन कर महोत्सव के मंच पर उतरी। पांच साल के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग दंपत्ति ने रैंप पर जलवा दिखाया। इस खास फैशन शो की संयोजक सुगम सिंह शेखावत समेत रैंप पर विशाल, काजल, नीतू, सपना, ज्योति, रिंकी, दूजी, मोदी, निहाल,आंचल, राज एवं संगीता ने वॉक किया।

सकुचाई सी रहने वाली महिलाओं ने किया रैंप वॉक

वनटांगियां के रूप में जंगलों से सिमटी ये महिलाएं गोरखपुर महोत्सव 2023 से शुरू अपने सफर की बदौलत ताज महोत्सव (Taj Mahotsav) समेत कई मंचों पर जलवा बिखेर चुकी हैं। सकुचाई सी रहने वाली नीतू, ज्योति, सपना, रिंकी फैशन व संस्कृति शो में आत्मविश्वास से लबरेज कूट बाजरा.., बेबी कम डाउन और 'युग रामराज आ गया' सरीखे गीत के बोल पर आकर्षक रैंप वॉक से महिला सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करती हैं। भले ही शिक्षा के मामले में कमजोर हो लेकिन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सुविधाओं से आच्छादित परिवारों की महिलाओं कुछ नया करने का जज्बा भी आया है।

वनटांगियां महिलाओं का बढ़ता कद

इन महिलाओं का फैशन की दुनिया से परिचय कराने में गोरखपुर में पली बढ़ी सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता सुगम सिंह शेखावत का योगदान है। जिन्होंने इन वनटांगिया महिलाओं को ग्रूम किया। सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) ने महोत्सव का मंच दिलाया। जनवरी 2022 से अब तक गोरखपुर महोत्सव, आगरा महोत्सव, अयोध्या के सावन झूला महोत्सव, मथुरा, काशी में जी-20 समारोह व महराजगंज महोत्सव में फैशन व संस्कृति शो में प्रदर्शन कर चुकी हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story