×

थप्पड़ से साइको क्रिमिनल: लड़कियों पर ब्लेड से हमला, बना खतरनाक अपराधी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक आरोपी ने कुर्ता और जींस पहनने वाली लड़कियों पर ब्लेड से हमला कर दहशत फैलाना चाहा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Shreya
Published on: 3 Nov 2020 9:46 AM GMT
थप्पड़ से साइको क्रिमिनल: लड़कियों पर ब्लेड से हमला, बना खतरनाक अपराधी
X
थप्पड़ से साइको क्रिमिनल: लड़कियों पर ब्लेड से हमला, बना खतरनाक अपराधी

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जनपद में लड़कियों पर ब्लेड से हमला करने वाले साइको क्रिमिनल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि कूरियर कंपनी में काम करने वाले आरोपी आकाश सागर को एक बार होम डिलीवरी के लिए जाने के दौरान एक लड़की ने थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ जड़ने वाली लड़की ने कुर्ता और जींस पहन रखा था।

बेईज्जती का बदला लेने के लिए किया ऐसा

वहीं अपनी इस बेईज्जती का बदला लेने के लिए आरोपी ने लड़की की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद लड़के साइको अपराधी बन गया और उसने सभी जींस पहनी लड़कियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वारदात के 24 घंटे के अंदर ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: मारे गए 45,000 लोग: कैम्पों में निवस्त्र कर चलाया बैंड-बाजा, फिर लाशों का किया ये

लड़कियों को इस तरह बनाया निशाना

हापुड़ एसपी संजीव सुमन (SP Sanjeev Suman) ने बताया कि आकाश ने सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक छात्रा पर ब्लेड से हमला किया था और फिर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी घटना को अंजाम दिया और एक अन्य महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले का शिकार हुई दोनों लड़कियों ने कुर्ता और जींस पहनी हुई थी और दोनों को ही हमला करने वाले शख्स के बारे में नहीं पता था। ना ही ये पता था कि उसने हमला क्यों किया?

यह भी पढ़ें: देव दीपावाली पर से छटे कोरोना के बादल, उल्लास के साथ मनाया जायेगा उत्सव

पुलिस ने ऐसे की आरोपी की पहचान

जब आरोपी शख्स को थप्पड़ मारने वाली लड़की नहीं मिली तो उसने उन लड़कियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जो जींस और कुर्ता पहनी हुई थीं। वहीं इस घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई थी। लेकिन अब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर लोगों का डर खत्म कर दिया है। बता दें कि इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। पुलिस ने सड़क के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले।

यह भी पढ़ें: 5 माफियाओं के नाम यूपी: योगी नहीं ये चला रहे सरकार, चलता है इनका सिक्का

लड़की ने मारा था थप्पड़

सीसीटीवी की ही मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर, जेल भेज दिया। पुलिस ने आकाश के पास से खून से सना ब्लेड, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जब एक बार आकाश होम डिलीवरी देने जा रहा था तो उसकी बाइक किसी लड़की से टकरा गई और उस लड़की आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया था। इसी के बाद उसे बेइज्जती महसूस हुई और उसने जींस और कुर्ता पहनी हुई लड़कियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि थप्पड़ जड़ने वाली लड़ने ने जींस और कुर्ता पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें: भीषण हादसे में हवा में उड़ गई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक ही घर के 5 लोगों की मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story