Hapur News: 17 वर्षीय किशोरी लापता, बुलंदशहर युवक पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू

Hapur News: हापुड़ में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने बुलंदशहर के युवक पर आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Avnish Pal
Published on: 12 Aug 2026 3:58 PM IST
Hapur News
X

Hapur News(Photo-Social Media)

Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने बुलंदशहर जनपद के स्याना थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर किशोरी की तलाश कराने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रह्लाद नगर स्थित पुराने देहात थाने के सामने रहने वाले परिवार की 17 वर्षीय किशोरी 10 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे घर से लापता हुई। परिजनों का कहना है कि काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

स्याना के चंडी मंदिर टावर के पास से ले जाने का आरोप

परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना क्षेत्र के चंडी मंदिर टावर के पास रहने वाला अरुण पुत्र बबलू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।तहरीर में किशोरी के परिजनो की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद से परिवार उसकी तलाश में जुटा हुआ है। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका।

पुलिस से बरामदगी और कार्रवाई की मांग

सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि किशोरी के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story