Hapur News: मेरठ- बुलंदशहर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, पांच लोगों को आई गंभीर चोट, 25 अन्य घायल

Hapur News: थाना देहात प्रभारी सुरेश कुमार सिंह नें बताया कि देर रात अनियंत्रित होकर एक कैंटर पलट गया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया

Avnish Pal
Published on: 28 Jun 2024 2:41 PM IST
Hapur News
X

सांकेतिक तस्वीर (Pic: Social Media)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ -बुलंदशहर हाईवे स्थित पर गांव धनोरा कट के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके चलते सड़क दुर्घटना में कैंटर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य 25 भी घायल हो गए। पुलिस नें सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनको हल्की चोट आयी थी, उनका इलाज कर घर के लिए भेज दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को उपचार हेतु मेरठ रेफर किया है।

सड़क दुर्घटना की कहानी, पुलिस की जुबानी

पुलिस नें बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराडा निवासी गंगे अपने परिवार सहित रिश्तेदारों के साथ नगरकोट माता के दर्शन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को सभी श्रद्धालु माता के दर्शन करके देर रात कैंटर में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात के करीब दो बजे के जब कैंटर थाना देहात क्षेत्र के हाइवे मेरठ बुलंदशहर पर स्थित गांव धनोरा कट के पास पहुंचा। तो अचानक चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके चलते कैंटर सवार 25 लोग घायल हो गए। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर पलटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां डॉक्टरो नें उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

थाना देहात प्रभारी सुरेश कुमार सिंह नें बताया कि देर रात अनियंत्रित होकर एक कैंटर पलट गया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया था। सड़क दुर्घटना में घायल गंगे, नरेंद्र, रूपा, मोहित, सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल किसी घायल की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। वहीं, कैंटर को सड़क से हटवा कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

Next Story