Hapur News: रातों-रात उड़ा ले गए कार के चारों पहिये, सुबह बैंककर्मी के उड़े होश

Hapur News: हापुड़ में एक बैंककर्मी की कार के चारों पहिये रातों-रात चोरी हो गए। सुबह जब वाहन मालिक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avnish Pal
Published on: 15 May 2026 11:27 AM IST
Hapur News
X

Hapur News(Photo-Social Media)

Hapur News: हापुड़ शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब चोर सिर्फ वाहन ही नहीं, बल्कि उनके महंगे पुर्जों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अर्जुन नगर से सामने आया है, जहां रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर उसका पहिया चोरी कर लिया। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकले बैंककर्मी ने जब अपनी कार की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।

सुबह गायब मिला पहिया

जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोरखपुर निवासी अंकित वर्तमान में हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर गली नंबर-6 में किराये पर रहते हैं। अंकित पंजाब नेशनल बैंक की पिलखुवा शाखा में कार्यरत हैं। रोजाना की तरह उन्होंने आठ अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी।पीड़ित के मुताबिक सुबह जब वह बैंक जाने के लिए घर से बाहर निकले तो कार एक तरफ झुकी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखा तो कार का एक पहिया गायब था और वाहन को ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था। यह नजारा देखकर वह स्तब्ध रह गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

प्रोफेशनल अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरीके से चोरों ने कार को ईंटों पर खड़ा कर पहिया निकाला, उससे साफ है कि वारदात को बेहद शातिर और प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया। लोगों का मानना है कि चोरों ने पहले इलाके की रेकी की होगी और फिर सुनसान माहौल का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर चोर इस तरह घरों के बाहर खड़े वाहनों के पुर्जे चोरी करने लगे तो किसी की भी गाड़ी सुरक्षित नहीं रह जाएगी।

कॉलोनियों में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

अर्जुन नगर समेत शहर की कई कॉलोनियों में इन दिनों वाहन चोरी और पुर्जे चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस गश्त बेहद कम रहती है, जिसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। लोगों ने रात में नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की जांच करने की मांग की है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story