Hapur News: घर में घुसकर दंपति से अभद्रता, बलकटी से हमला; ग्रामीणों को देख आरोपी धमकी देकर फरार

Hapur News: हापुड़ में घर में घुसकर दंपति से गाली-गलौच और अभद्रता का मामला सामने आया। आरोपी ने युवक पर बलकटी से हमला किया और धमकी देकर फरार हो गया।

Avnish Pal
Published on: 18 Aug 2026 2:06 PM IST
Hapur News
X

Hapur News(Photo-Social Media)

Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में घर में घुसकर दंपति के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव उदयपुर निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पहले दंपति के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर युवक पर बलकटी से हमला कर दिया। हमले में युवक के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं, आरोपी ने महिला के साथ भी अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घर में घुसते ही शुरू कर दी गाली-गलौच

गांव रमपुरा निवासी पवन कुमार ने बाबूगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अगस्त को वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव उदयपुर निवासी कुमरपाल कथित रूप से जबरन उसके घर में घुस आया। घर में घुसते ही आरोपी ने पवन कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि कुमरपाल ने बलकटी से पवन कुमार पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पीड़ित खुद को संभाल नहीं सका और उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई। पत्नी से भी

अभद्रता का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी प्रियंका के साथ भी अभद्रता की। घर में विवाद और मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। जाते समय उसने दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी।परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल पवन कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पवन कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी कुमरपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story