Hapur News: पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने रंगे हाथ पकड़ा, विरोध करने पर चाकू-दरांती से हमले का आरोप

Hapur News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में युवक ने पत्नी और एक अन्य युवक पर हमला, धमकी और मतांतरण के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Avnish Pal
Published on: 27 July 2026 3:49 PM IST
Husband Caught wife with lover
X

पत्नी को प्रेमी के साथ पति ने रंगे हाथ पकड़ा, विरोध करने पर चाकू-दरांती से हमले का आरोप (Photo- Newstrack)

Hapur News: हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर नगर में एक पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र सौंपा है। युवक का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को एक अन्य समुदाय के युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया।

विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उस पर चाकू और दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़ित का दावा है कि कथित प्रेमी ने उसकी पत्नी का मतांतरण कराने की धमकी भी दी।पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रात को घर पहुंचा तो उड़े होश

पीड़ित युवक ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह पेशे से चालक है और परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत करता है। शुक्रवार रात जब वह काम से घर लौटा तो घर के कमरे में पत्नी को दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।युवक का आरोप है कि जब उसने इस पर विरोध जताया तो कथित प्रेमी ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसकी पत्नी अब पूरी तरह उसके प्रभाव में है और जल्द ही उसका मतांतरण करा दिया जाएगा।

चाकू और दरांती से हमला करने का आरोप

पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने अचानक चाकू और दरांती से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला और दोनों को कमरे में बंद कर तत्काल पुलिस को सूचना दी।युवक का कहना है कि यदि वह समय रहते खुद को नहीं बचाता तो उसके साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को थाने ले गई, लेकिन बाद में बिना प्रभावी कार्रवाई किए छोड़ दिया गया। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

युवक का कहना है कि आरोपित लगातार उसे धमका रहे हैं, जिससे उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसने सीओ से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला

घटना के बाद गढ़मुक्तेश्वर नगर में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रेम संबंध, कथित हमले और मतांतरण के आरोपों ने पूरे मामले को संवेदनशील बना दिया है। पुलिस अब शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सीओ बोले— जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story