TRENDING TAGS :
Hapur News: गौरव त्यागी मामले में डीआईजी का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Hapur News: मोहम्मदपुर आजमपुर मामले में पुलिस की भूमिका पर सवालों के बाद डीआईजी ने जांच के आदेश दिए, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए और कई की भूमिका जांची जा रही है।
गौरव त्यागी मामले में डीआईजी का बड़ा एक्शन, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर (Photo- Social Media)
Hapur News: मोहम्मदपुर आजमपुर गांव में के गौरव त्यागी हत्याकांड को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंभीरता से लिया है। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना से पहले तथा बाद की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने के बाद डीआईजी ने बाबूगढ़ थाना प्रभारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी के निर्देश के बाद जांच की कमान अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को सौंपी गई है।
जांच शुरू होते ही पुलिस विभाग में कार्रवाई का असर दिखाई देने लगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारियों के साथ ही संबंधित बीट पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
डीआईजी के आदेश के बाद शुरू हुई विभागीय जांच
जानकारी के अनुसार गौरव त्यागी हत्याकांड में बाबूगढ़ थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, संबंधित हल्का इंचार्ज, बीट कर्मचारी और एलआईयू कर्मी की भूमिका की जांच शुरू की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए प्रारंभिक स्तर पर चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।कार्रवाई की जद में कुचेसर चौपला चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार, पूर्व चौकी प्रभारी नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल शाहिद और इकराम आए हैं। चारों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वर्तमान और पूर्व पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
इस मामले में केवल वर्तमान तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका ही नहीं, बल्कि पूर्व में जिम्मेदारी संभाल चुके पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांची जा रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि घटना से पहले क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता कैसी थी, संबंधित सूचनाओं पर क्या कार्रवाई हुई और घटना के बाद पुलिस ने किस तरह कदम उठाए।विभागीय जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों से घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और उनकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय होगी।
हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
गौरव त्यागी हत्याकांड के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों और मृतक पक्ष की ओर से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ रेंज स्तर से संज्ञान लिया गया और अब पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू हो गई है।
डीआईजी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अधिकारियों ने मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक की संभावना को गंभीरता से लिया है। हालांकि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका में कोई लापरवाही या अन्य अनियमितता सामने आती है या नहीं।
जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर की निगरानी में विभागीय जांच आगे बढ़ रही है। प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरव त्यागी हत्याकांड में डीआईजी के सीधे हस्तक्षेप और चार पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर होने के बाद यह मामला पुलिस विभाग के लिए भी अहम बन गया है। अब सभी की नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट पर टिकी है।


