Hapur News: हापुड़ में 18 वर्षीय युवती लापता, युवक के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

हापुड़ के बाबूगढ़ में 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। मां की शिकायत पर तरुण नाम के युवक के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का केस।

Avnish Pal
Published on: 13 Oct 2026 10:02 AM IST
Hapur News: हापुड़ में 18 वर्षीय युवती लापता, युवक के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा
X

Hapur News: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। रसूलपुर बहलोलपुर गांव से युवती के अचानक गायब होने के बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई। युवती की मां ने गांव की ही एक व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर शाहपुर जट्ट निवासी तरुण पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाम को घर से निकली, फिर नहीं लौटी युवती

रसूलपुर बहलोलपुर निवासी महिला के मुताबिक, उनकी बेटी की उम्र 18 वर्ष दो माह है। बीते 10 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

इसी बीच युवती के चाचा ने परिजनों को बताया कि उन्होंने युवती को शाहपुर जट्ट निवासी तरुण के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। बेटी का पता नहीं चलने पर मां ने थाना बाबूगढ़ पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले में थाना बाबूगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर तरुण के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब युवती के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल युवती के लापता होने की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की जांच और युवती के मिलने के बाद ही मामले की

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story