Hapur News: साइबर ठगी का बड़ा खेल, कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए खाते से उड़ाए 6 लाख

Hapur News: शिवलोक कॉलोनी निवासी पंकज कुमार गर्ग के बैंक खाते से 15 मिनट में हुए तीन ट्रांजेक्शन। कल्याण ज्वेलर्स के नाम से निकले 6 लाख रुपये, साइबर पुलिस जांच में जुटी।

Avnish Pal
Published on: 14 Oct 2026 11:23 AM IST
Hapur News: साइबर ठगी का बड़ा खेल, कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए खाते से उड़ाए 6 लाख
X

Hapur News

Hapur News:साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका अपनाते हुए नगर की शिवलोक कॉलोनी निवासी पंकज कुमार गर्ग के बैंक खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगी की वारदात से पहले उनके मोबाइल पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय होने का संदेश आया था। इसके बाद ओटीपी से संबंधित संदेश मिले और देखते ही देखते करीब 15 मिनट के भीतर खाते से दो-दो लाख रुपये के तीन ट्रांजेक्शन हो गए। तीनों लेनदेन बैंक रिकॉर्ड में कल्याण ज्वेलर्स के नाम से दर्ज दिखाई दिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉल फॉरवर्डिंग के संदेश के बाद खाते से निकल गई रकम

शिवलोक कॉलोनी निवासी पंकज कुमार गर्ग के मुताबिक, 29 सितंबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से बिना अनुमति छह लाख रुपये डेबिट हो गए। उन्होंने न तो कल्याण ज्वेलर्स से कोई खरीदारी की थी और न ही इन लेनदेन के लिए अपनी सहमति दी थी।पीड़ित ने बताया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय होने का संदेश आया था, जबकि उन्होंने खुद यह सुविधा चालू नहीं की थी।

इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी से संबंधित संदेश प्राप्त हुए। इसी दौरान करीब 15 मिनट के भीतर खाते से लगातार तीन बार दो-दो लाख रुपये निकाल लिए गए।खाते से रकम निकलने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। बैंक रिकॉर्ड में तीनों ट्रांजेक्शन कल्याण ज्वेलर्स के नाम से दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई। हालांकि, इन लेनदेन के पीछे किसका हाथ है और कॉल फॉरवर्डिंग तथा ओटीपी संदेशों का रकम निकाले जाने से क्या संबंध है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बैंक और साइबर क्राइम पुलिस से की शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पंकज कुमार गर्ग ने बैंक और पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने संबंधित ट्रांजेक्शन, ओटीपी, प्रमाणीकरण रिकॉर्ड और कॉल फॉरवर्डिंग से जुड़ी गतिविधियों की जांच कराने के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की है।एएसपी बोले- रिपोर्ट दर्ज, जांच जारीएएसपी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story