Hapur News: अमरूद के पेड़ के नीचे मिला 29 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह बनी रहस्य

Hapur News: धौलाना में रजवाहे के पास अमरूद के पेड़ के नीचे 29 वर्षीय युवक का शव मिला। रात में दोस्त के साथ शराब पी थी, मौत की वजह रहस्य बनी।

Avnish Pal
Published on: 10 Sept 2026 10:16 AM IST (Updated on: 10 Sept 2026 10:47 AM IST)
Hapur News: अमरूद के पेड़ के नीचे मिला 29 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह बनी रहस्य
X

Hapur Dhaulana News

Hapur News :-थाना धौलाना के दौलतपुरा-ढीकरी रजवाहे के पास गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अमरूद के पेड़ के नीचे एक 29 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।मृतक की पहचान चौहान गढ़ी शौलाना निवासी मोहित पुत्र भोज चौहान के रूप में हुई है। शव की पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

रात में दोस्त के साथ था मोहित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोहित ने बुधवार रात अपने एक दोस्त के साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद उसका दोस्त अपने घर चला गया, जबकि मोहित अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों को उम्मीद थी कि वह किसी परिचित के यहां रुक गया होगा या देर से घर आएगा। लेकिन गुरुवार सुबह दौलतपुरा-ढीकरी रजवाहे के पास अमरूद के पेड़ के नीचे उसका शव मिलने की सूचना ने परिवार को झकझोर दिया।सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

मौत की वजह पर पुलिस ने साधी चुप्पी

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है।थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कई सवाल छोड़ गया युवक की मौत का मामला

रजवाहे के पास अमरूद के पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रात में दोस्त के साथ शराब का सेवन करने के बाद मोहित घर क्यों नहीं पहुंचा और सुबह उसका शव रजवाहे के पास किस परिस्थिति में मिला, यह जांच का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी तरह की आशंका या मौत के कारण को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story