TRENDING TAGS :
Hapur News: महिला ने युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
Hapur News: हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में महिला ने एक युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Hapur News
Hapur News: हाफिजपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी महिला ने तालिब पुत्र फारुख पर आरोप लगाया है कि करीब दो माह पहले वह रात में उसके घर में घुसा और तमंचे का भय दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि आरोपी ने घटना की वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी उसका शोषण करता रहा।पीड़िता के अनुसार मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 29 सितंबर 2026 की रात आरोपी ने फिर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो आरोपी ने अपने दोस्तों को भी भेज दी। इसके बाद महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
वीडियो बना बना दिया डर का हथियार
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने घटना की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लगातार भयभीत करता रहा। महिला ने अधिकारियों से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।महिला का कहना है कि 29 सितंबर की घटना के बाद वह हाफिजपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि तहरीर लेने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। महिला ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खुलेआम घूमने की बात भी कही है।
आरोपी के भाई का भी शिकायत में नाम
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में तालिब के भाई शहजाद का भी नाम लिया है। उसके खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म के मामले में सजा होने का आरोप लगाया गया है। साथ ही तालिब पर करीब छह वर्ष पहले गांव की एक युवती को अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।मामले में अश्लील वीडियो, मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस के सामने घटना की सत्यता के साथ यह पता लगाना भी चुनौती होगी कि वीडियो वास्तव में किसने बनाया और किन लोगों तक पहुंचा।हाफिजपुर थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


