Hapur News:हापुड़ में दोस्त के साथ पहुंची युवती को परिजनों ने सड़क पर पकड़ा, बीच चौराहे पर हुई पिटाई

Hapur News: हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर दोस्त के साथ पहुंची युवती को उसके परिजनों ने बीच सड़क पर पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर सड़क पर हंगामा और मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Avnish Pal
Published on: 13 May 2026 8:52 PM IST
Hapur News:हापुड़ में दोस्त के साथ पहुंची युवती को परिजनों ने सड़क पर पकड़ा, बीच चौराहे पर हुई पिटाई
X

Hapur News

Hapur News: हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेरठ रोड तिराहे पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मथुरा से अपने दोस्त के साथ आई एक युवती को उसके परिजनों ने बीच सड़क पर पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही युवती के साथ मारपीट शुरू हो गई। बीच चौराहे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

मथुरा से दोस्त के साथ पहुंची थी युवती

जानकारी के अनुसार मथुरा निवासी एक युवती बुधवार दोपहर अपने एक युवक मित्र के साथ हापुड़ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई थी। इसके बाद परिजन उनका पीछा करते हुए हापुड़ तक पहुंच गए। जैसे ही युवती मेरठ रोड तिराहे पर पहुंची, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिजनों और युवती के बीच पहले तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और परिजनों ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर हो रहे इस पूरे घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए।

बीच सड़क पर हंगामे से लगा जाम जैसा माहौल

मेरठ रोड तिराहे पर अचानक हुए हंगामे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों और दुकानदारों की मौके पर भीड़ लग गई। कई लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराने का प्रयास भी किया, लेकिन परिजन काफी गुस्से में दिखाई दिए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सड़क पर युवती के साथ मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिजनों और युवती को शांत कराया। काफी देर तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगी रही।बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवती से भी बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई।

समझाने के बाद युवती को साथ ले गए परिजन

पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद युवती के परिजन उसे अपने साथ वापस मथुरा लेकर चले गए। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि मेरठ रोड तिराहे पर युवती और उसके परिजनों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story