Hapur News: सिंभावली स्टेशन पर हाईवोल्टेज ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Hapur News: हापुड़ के सिंभावली रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक हाईवोल्टेज ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

Avnish Pal
Published on: 13 Aug 2026 6:52 PM IST
Hapur News: सिंभावली स्टेशन पर हाईवोल्टेज ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
X

Hapur News

Hapur News: हापुड़ के सिंभावली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक अचानक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। कुछ ही क्षण बाद वह ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज ओएचई विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ते ही मच गया हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक मालगाड़ी की ओर पहुंचा और इंजन पर चढ़ गया। स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह ऊपर मौजूद विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए ओएचई लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को नीचे उतारा गया।

शिनाख्त बनी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ युवक की शिनाख्त कराने में लगी है।हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और रेलवे अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि युवक मालगाड़ी के इंजन तक कैसे पहुंचा और घटना से पहले वहां उसकी गतिविधियां क्या थीं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही हादसे की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story